Ukraine Russia War Live: रोमानिया पहुंचा भारतीय नागरिकों का पहला समूह, यहां से बुखारेस्ट ले जाए जाएंगे

 


खास बातें

Why War Between Russia and Ukraine Started Live News: रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं।

लाइव अपडेट

रोमानिया पहुंचा भारतीय नागरिकों का पहला बैच

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला बैच सुसेआवा सीमा क्रॉसिंग के रास्ते रोमानिया पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अब  सुसेआवा में हमारी टीम उन्हें भारत वापस लाने के लिए बुखारेस्ट ले जाएंगी।

ओम बिड़ला की हेल्पलाइन पर 100 से ज्यादा छात्रों ने किया संपर्क

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन जारी की है। उनके कार्यालय ने बताया कि अभी तक 15 राज्यों के 100 से अधिक छात्र और अभिभावक इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर चुके हैं। 

लगातार जारी हैं भारतीयों को निकालने के प्रयास

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी में सहायता के लिए नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में और कीव में भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम के अलावा मंत्रालय की टीमें पश्चिमी यूक्रेन और पड़ोसी सीमा क्षेत्रों में मौजूदगी बढ़ाई गई है। 

रूस में नहीं होगा शतरंज ओलंपियाड

अंतरराष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन काउंसिल (एफआईडीई) ने फैसला किया है कि 44वां शतरंज ओलंपियाड रूस में आयोजित नहीं होगा। इसमें दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता और एफआईडीई कांग्रेस का आयोजन भी शामिल है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए तुरंत बने योजना: आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए योजना तत्काल तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से इसकी मांग की है। हमें विश्वास है कि सरकार कुछ योजना बनाएगी और उसी हिसाब से हमें जानकारी देगी।

470 से अधिक भारतीय छात्र पहुंचेंगे रोमानिया

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारत के 470 से अधिक छात्र आज पोरुब्ने-सिरेट सीमा के जरिए यूक्रेन से बसों के जरिए रोमानिया के लिए रवाना हो गए हैं। दूतावास ने कहा कि हम सीमा पर मिले भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए उन्हें पड़ोसी देशों में पहुंचा रहे हैं। आंतरिक इलाकों से आने वाले भारतीयों को दूसरे स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

ओलंपिक समिति ने रूस और बेलारूस के खिलाफ उठाया कदम

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड ने सबी अतंरराष्ट्रीय खेल संघों से अनुरोध किया है कि वह रूस और बेलारूस में होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को या तो दूसरे स्थान पर आयोजित कराएं या फिर रद्द कर दें।

26 को विशेष उड़ान से दिल्ली पहुंचेंगे भारतीय नागरिक

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का एक समूह 26 फरवरी को एक विशेष उड़ान के जरिए नई दिल्ली पहुंचेगा। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन इन लोगों की अगवानी करेंगे।

खार्कीव के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में फंसे हैं कुछ भारतीय छात्र

यूक्रेन में फंसे एक भारतीय छात्र का कहना है कि हम इस समय यूक्रेन के पूर्वी इलाके के खार्कीव में एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में हैं। निकालने का काम पोलैंड के रास्ते हो रहा बहै। हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि हम किस तरह बचाव स्थलों तक पहुंच पाएंगे। 

पुतिन-लैवरोव की यूरोपीय संपत्तियां फ्रीज करेगा ईयू

यूरोपीय संघ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव की यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज करने पर सहमति व्यक्त की है। यह फैसला रूस के यूक्रेन पर हमले की वजह से लिया गया है।

नागरिकों को निकालने के लिए वायु सेना तैयार

भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर आशीष मोघे ने कहा है कि वायु सेना यूक्रेन से हमारे नागरिकों को निकालने के लिए हर आवश्यकता के लिए तैयार है।

मिंस्क में प्रतिनिधिमंडल भेजने को तैयार पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कीव-क्रेम्लिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के साथ वार्ता के लिए मिंस्क में उच्च स्तरीय अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को भेजने के लिए तैयार हैं। यह जानकारी भारत में रूस के दूतावास ने दी।

विदेश मंत्री जयशंकर ने की अपने यूक्रेन के समकक्ष से बात

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से बात की है। इस दौरान उन्होंने वर्तमान हालात का अपना आकलन साझा किया। जयशंकर ने जोर देते हुए कहा कि इस विवाद के समाधान के लिए भारत कूटनीति और वार्ता के रास्ते का समर्थन करता है। उन्होंने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों की स्थिति पर भी चर्चा की और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए यूक्रेन के सहयोग की सराहना की।

यूक्रेन का दावा, मार गिराए 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हमारी सेना ने अभी तक 1000 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

कीव के बाहर एयरपोर्ट पर रूस का कब्जा

रूस की सेना ने दावा किया है कि इसने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर स्थित कूटनीतिक महत्व के एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है। सेना ने कहा है कि हमने कीव का पश्चिम से संपर्क काट दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दी राहत, जानिए क्या कहा और इसका क्या असर होगा

UP Election Schedule | जानिए उत्‍तर प्रदेश में 7 चरणों में 403 सीटों पर कहां कब पड़ेंगे वोट, कौन हैं प्रत्याशी

भाजपा(BJP) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की: नाम देखें