Ukraine Russia War Live: रोमानिया पहुंचा भारतीय नागरिकों का पहला समूह, यहां से बुखारेस्ट ले जाए जाएंगे
खास बातें Why War Between Russia and Ukraine Started Live News: रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। लाइव अपडेट रोमानिया पहुंचा भारतीय नागरिकों का पहला बैच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला बैच सुसेआवा सीमा क्रॉसिंग के रास्ते रोमानिया पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अब सुसेआवा में हमारी टीम उन्हें भारत वापस लाने के लिए बुखारेस्ट ले जाएंगी। ओम बिड़ला की हेल्पलाइन पर 100 से ज्यादा छात्रों ने किया संपर्क लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन जारी की है। उनके कार्यालय ने बताया कि अभी तक 15 राज्यों के 100 से अधिक छात्र और अभिभावक इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर चुके हैं। लगातार जारी हैं भारतीयों को निकालने के प्रयास यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी में सहायता के लिए नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में और कीव में भारतीय दूतावास में ...