UP Election Schedule | जानिए उत्‍तर प्रदेश में 7 चरणों में 403 सीटों पर कहां कब पड़ेंगे वोट, कौन हैं प्रत्याशी

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav 2022) का ऐलान कर दिया है। 7 चरणों में उत्तर प्रदेश में वोटिंग होनी है।


 हाइलाइट्स

  • उत्‍र प्रदेश समेत पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा
  • यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को, सातवें की वोटिंग 7 मार्च को
  • सभी राज्‍यों में 10 मार्च को होगी मतों की गणना, चुनाव आयोग का ऐलान
  • कोविड को देखते हुए अलग प्रोटोकॉल लागू रहेगा: मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) का आगाज हो चुका है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट पड़ चुके हैं। सोमवार यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण के लिए हो चुका है । इस बार यूपी चुनाव को 7 चरणों में कराया जा रहा है। इसके तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होते हुए चुनावी कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा।

इस बार चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों को डिजिटल चुनाव प्रचार पर ज्यादा जोर देने का आग्रह किया है। आयोग ने कोरोना की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कहा था कि 15 जनवरी तक कोई पदयात्रा, रोडशो, साइकल, बाइक रैली नहीं होगी।

बीजेपी समेत सभी पार्टियों ने तय कर लिए अधिकांश उम्‍मीदवार

बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत अन्‍य पार्टियों ने अधिकांश सीटों पर अपने उम्‍मीदवार तय कर लिए हैं। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से योगी सरकार की मंत्री स्‍वाति सिंह का पत्ता कट गया है। उनकी जगह पूर्व अफसर राजेश्‍वर सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया है। वहीं, स्‍वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से प्रत्‍याशी बनाया गया है।

मिलेगी हर सीट की जानकारी

चुनाव तारीखों की बात करें तो यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हो चुका है। वहीं 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होना है। 22 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी को चौथा, 27 फरवरी को पांचवा, 3 मार्च को छठा और और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे।

पहला चरण
14 जनवरी को नोटिफिकेशन
21जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
10 फ़रवरी को मतदान

दूसरा चरण
21 जनवरी नोटिफिकेशन
28 जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
14 फ़रवरी को मतदान

तीसरा चरण
25 जनवरी नोटिफिकेशन
1 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
20 फ़रवरी को मतदान

चौथा चरण
27 जनवरी को नोटिफिकेशन
3 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
23 फ़रवरी को मतदान

पांचवां चरण
1 फ़रवरी नोटिफिकेशन
8 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन 
27 फ़रवरी को मतदान

छठा चरण
3 फ़रवरी नोटिफिकेशन
11 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
3 मार्च को मतदान

सातवां चरण
10 फ़रवरी को नॉमिनेशन
17 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
7 मार्च को मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सात चरणों में कब कहां मतदान?


पहला चरण (10 फरवरी)

दूसरा चरण (14 फरवरी)

तीसरा चरण (20 फरवरी)

चौथा चरण (23 फरवरी)

पांचवां चरण (27 फरवरी)

छठा चरण (3 मार्च)

सातवां चरण (7 मार्च)

कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावाल, पुरकाजी (एससी), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, (एससी), किठौर, मेरठ छावनी, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर, धौलाना, हापुड़ (एससी), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (एससी), खैर (एससी), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास (एससी), छाता, मांठ, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (एससी), एत्मादपुर, आगरा कैंट (अनुसूचित जाति), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (एससी), फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह

बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर, मनिहारन (एससी), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना (एससी), बरहापुरी, धामपुर, नेहतौर (एससी), बिजनौर, चांदपुरी, नूरपुर, कंठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकि, बिलारी, चंदौसी (एससी), अस्मोलिक, संभली, सुआरी, चमरौ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक (एससी), धनौरा (एससी), नौगवां सादात, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौरी, बिसौली (एससी), सहसावन, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर, दातागंज, बहेरी, मीरगंज, भोजीपुर, नवाबगंज, फरीदपुर (एससी), बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली छावनी, ओंला, कटरा, जलालाबाद, तिलहरो, पवयन (एससी), शाहजहांपुर, दादरौली

हाथरस (एससी), सादाबाद, सिकंदराराऊ, टूंडला (एससी), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमनपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मरहारा, जलेसर (एससी), मैनपुरी, भोनगांव, किशनी (एससी), करहली, कायमगंज (एससी), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (एससी), जसवंतनगर, इटावा, भरथना (एससी), बिधूना, दिबियापुर, औरैया (एससी), रसूलाबाद (एससी), अकबरपुर-रानिया, सिकंदर, भोगनीपुर, बिल्हौर (एससी), बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, शीशमऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर छावनी, महाराजपुर, घाटमपुर (एससी), माधौगढ़, कालपी, उरई (एससी), बबीना, झांसी नगर, मौरानीपुर (एससी), गरौठा, ललितपुर, मेहरोनी (एससी), हमीरपुर, रथ (एससी), महोबा, चरखारी

पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (एससी), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्री नगर (एससी), धौरहरा, लखीमपुर, कस्त (एससी), मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (एससी), लहरपुर, बिस्वाणि, सेवाता, महमूदाबाद, सिधौली (एससी), मिश्रिख (एससी), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (एससी), संड (एससी), बिलग्राम-मल्लांवान, बालमऊ (एससी), संडीला, बांगरमऊ, सफीपुर (एससी), मोहान (एससी), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलिहाबाद (एससी), बख्शी का तालाब, सरोजिनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ सेंट्रल, लखनऊ छावनी, मोहनलालगंज (एससी), बछरावां (एससी), हरचंदपुर, रायबरेली, सारेनीक, ऊंचाहार, तिन्दवारी, बबेरू, नारायणी (एससी), बांदा, जहानाबाद, बिन्दकि, फतेहपुर, आया शाह, हुसैनगंज, खागा (एससी)

तिलोई, सलोन (एससी), जगदीशपुर (एससी), गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुरी, सदर, लम्भुआ, कादीपुर (एससी), चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खासी, बाबागंज (एससी), कुण्ड, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, पट्टी, रानीगंज, सिराथू, मंझनपुर (एससी), चैल, फाफामऊ, सोरांव (एससी), फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, कराछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा (एससी), कोरांव (एससी), कुर्सी, राम नगर, बाराबंकी, जैदपुर (एससी), दरियाबाद, रुदौलीक, हैदरगढ़ (एससी), मिल्कीपुर (एससी), बीकापुरी, अयोध्या, गोशैनगंज, बल्हा (एससी), नानपर, मतेरा, महासी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिंग, श्रावस्ती, महनौं, गोंडा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर (एससी), गौर

कटेहरी, टांडा, अलापुर (एससी), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गेनसारी, उतरौला, बलरामपुर (एससी), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (एससी), बंसी, इतवा, डुमरियागंज, हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (एससी), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (एससी), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (एससी), पनियार, कैम्पियारगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (एससी), चौरी-चौरा, बांसगांव (एससी), चिल्‍लूपार, खड्ड, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (एससी), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (एससी), बरहज, बेलथरा रोड (एससी), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह, बैरिया

अतरौलिया, गोपालपुर, सागरी, मुबारकपुरी, आजमगढ़, निज़ामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज (एससी), मेहनगर (एससी), मधुबनी, घोसी, मुहम्मदाबाद- गोहना (एससी), मऊ, बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी, मुंगड़ा बादशाहपुर, मछलीशहर (एससी), मरियाहु, जाफराबाद, केराकाट (एससी), जखानियन (एससी), सैदपुर (एससी), गाजीपुर, जंगीपुर, ज़हूराबाद, मोहम्मदाबाद, ज़मानिया, मुगलसराय, सकलडीह, सैयदराजा, चकिया (एससी), पिंडरा, अजगरा (एससी), शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी छावनी, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई (एससी), छनबे (एससी), मिर्जापुर, मझवानी, चुनारी, मरिहान, घोरावाली, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा (एसटी), दुद्धी (एसटी)


यूपी में दांव पर है मोदी-योगी की साख
उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया। वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका।


इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।



 


Comments

Popular posts from this blog

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दी राहत, जानिए क्या कहा और इसका क्या असर होगा

भाजपा(BJP) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की: नाम देखें