Assembly Election 2022 | गोवा में 78.9% फीसदी वोटिंग, यूपी में 61.8 और उत्‍तराखंड में 59.5% वोटरों ने किया मतदान

 

Assembly Election 2022 Updates: गोवा की 40 सीटों के लिए हुई वोटिंग में मतदाताओं का भारी उत्‍साह देखने को मिला. गोवा में 78.9 फीसदी वोटिंग हुईहै . उत्‍तराखंड की सभी 70 सीटों के लिए हुए मतदान में 59.5 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि यूपी में आज हुए दूसरे चरण के मतदान में 61.8 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले.


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) के सोमवार को दूसरे चरण के लिए वोटिंग हुई. इसके साथ ही गोवा और उत्तराखंड की सभी सीटों के लिए भी सोमवार को ही वोटिंग हुई.गोवा की 40 सीटों के लिए हुई वोटिंग में मतदाताओं का भारी उत्‍साह देखने को मिला. अंतिम आंकड़ों के अनुसार, गोवा में 78.9 फीसदी वोटिंग हुई है . उत्‍तराखंड की सभी 70 सीटों के लिए हुए मतदान में 59.5 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि यूपी में आज हुए दूसरे चरण के मतदान में 61.8 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले.

यूपी में 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को 61.8 फीसदी मतदान हुआ, जो वर्ष 2017 के मुकाबले 3.9 फीसदी कम है. वर्ष 2017 में 65.7 फीसदी वोटिंग हुई थी. उत्तराखंड में इस बार 59.5 प्रतिशत वोट पड़े, जो पिछली बार के मुकाबले 6.1 फीसदी कम है. पिछली बार उत्तराखंड में 65.6 प्रतिशत वोट हुए थे. गोवा की 40 सीटों पर मतदान 78.9 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछली बार से 3.7 फीसदी कम रहा. इस बीच, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और उनकी पत्‍नी पर आदर्श आचारसंहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. आरोप है कि बीजेपी का चुनाव चिन्‍ह वाला स्‍कार्फ पहनकर दोनों पोलिंग बूथ पर गए थे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि 'दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु मतदान अवश्य करें. उन्होंने दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि बीजेपी इस बार भी 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी का है.उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों पर आज गहमागहमी का माहौल है. कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोग वोटिंग देने आ रहे हैं. 

गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए कुल 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी और कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन देखने वाले गोवा में इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. वहां आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य छोटे दल होड़ में हैं. महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य में 100 से अधिक महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दी राहत, जानिए क्या कहा और इसका क्या असर होगा

UP Election Schedule | जानिए उत्‍तर प्रदेश में 7 चरणों में 403 सीटों पर कहां कब पड़ेंगे वोट, कौन हैं प्रत्याशी

भाजपा(BJP) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की: नाम देखें